विधि व्यवस्था को तैनात होंगे सैफ
गोड्डा : पुलिस महकमा की ओर से जिले की विधि व्यवस्था के लिए अब ड्यूटी में सैफ के जवानों को भी लगाया ज
गोड्डा : पुलिस महकमा की ओर से जिले की विधि व्यवस्था के लिए अब ड्यूटी में सैफ के जवानों को भी लगाया जाएगा। अब तक जिला में यह व्यवस्था डीएपी के साथ होमगार्ड ही संभालते रहे हैं। सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिक से गठित सैफ की कंपनी से करीब 40 जवानों की टुकड़ी मिली है। जो स्थायी रूप से जिला में रहकर विधि व्यवस्था में जिला पुलिस को सहयोग करेंगे। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि सैफ का जवान जिला को उपलब्ध हुआ है। इसे ड्यूटी में लिया जा रहा है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के थानों में उपलब्ध जवानों की तैनाती होगी और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इसकी पूर्व से ही तैनाती रही है। बिहार सरकार तो काफी पहले से सैफ के जवानों की सेवा लेता रहा है।