Move to Jagran APP

मौका परस्त है भाजपा : प्रदीप

पोड़ैयाहाट, गोड्डा : भाजपा मौका परस्त पार्टी है। इसने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ¨जदाबाद का नारा लगान

By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 01:03 AM (IST)
मौका परस्त है भाजपा : प्रदीप

पोड़ैयाहाट, गोड्डा : भाजपा मौका परस्त पार्टी है। इसने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ¨जदाबाद का नारा लगाने वालों के साथ गठबंधन किया। ऐसा ही नापाक गठबंधन भाजपा ने बिहार समेत अन्य राज्यों में किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण झारखंड में भाजपा का आजसू के साथ गठबंधन है। आजसू जो भाजपा के नीतियों का ही विरोध करती है। यह बातें झाविमो के केंद्रीय महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा दल है जब दूसरे दलों की शक्ति बढ़ती है तो उसके पेट में चूहा कूदने लगता है। जिन बातों को कोई आधार नहीं है उसपर भाजपा जोर दे रही है। झारखंड में भाजपा की हार का सिलसिला लोहरदगा चुनाव से शुरू हो चुका है। गोड्डा और पांकी में भी उसे मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा सरकार के पास अपनी उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजधानी रांची को ही 20 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही। पूरे राज्य में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में भाजपा के 18 माह के शासन काल में 18 दंगे हो चुके हैं। हिन्दु-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया है।

loksabha election banner

सीएनटी में परिवर्तन आदिवासी हित में नहीं : विधायक यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सीएनटी एक्ट में परिवर्तन कर रही है। आदिवासियों के हित में नहीं है। जो कृषि भूमि है उसका दूसरा उपयोग नहीं होना चाहिए। यदि सरकार किसी कारणवश कृषि भूमि लेती भी है तो उतनी ही कृषि भूमि तैयार भी की जानी चाहिए। इस संशोधन से मूल रैयतों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। झाविमो इस का विरोध करेगी। विधान सभा के दौरान भी इसका खुलकर विरोध किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.