सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
मेहरमा, गोड्डा : स्थानीय थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर पत्तिचक के निकट अज्ञात वाहन क
मेहरमा, गोड्डा : स्थानीय थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर पत्तिचक के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालीस वर्षीय मोटरसाइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार की सुबह थाना प्रभारी विजय कुमार ¨सह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुखाड़ी गांव का निवासी निजाम बताया जाता है। मृतक के भाई असलम ने बताया कि मंगलवार को निजाम गांव के शेख अब्बास के दामाद फैयाज आलम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिरोजपुर-बाराहाट बाजार आया था। फैयाज साहिबगंज के कोदरजन्ना का निवासी है। पिछले कुछ दिनों से यहां अपने ससुर के घर रहता था। परिजनों ने बताया कि वापस घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। घटना स्थल से मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। घटना के बाद फैयाज फरार बताया जाता है। बताया जाता है कि मृतक कहीं बाहर का है। पिछले कुछ दिनों से वह सुखाडी मोड़ पर जमीन खरीद रह रहा था और सपेरा का काम करता था। उसे दो पुत्री व एक पुत्र है।