Move to Jagran APP

संताल की शिक्षा सुधारेगी एयरटेल : सांसद

गोड्डा : निजी दूर संचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एयरटेल संताल परगना की शिक्षा व्यवस्था सुधारेगी। कंपन

By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 01:03 AM (IST)
संताल की शिक्षा सुधारेगी एयरटेल : सांसद

गोड्डा : निजी दूर संचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एयरटेल संताल परगना की शिक्षा व्यवस्था सुधारेगी। कंपनी द्वारा यहां के बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जाएगा। इसके लिए बीते जुलाई में मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को लेकर वार्ता हो चुकी है। एयरटेल के इस अभियान में संताल परगना का देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ को शामिल किया जाएगा। यह बातें रविवार को सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए रौतारा में कही।

loksabha election banner

सांसद ने बताया कि उपरोक्त कार्य एयरटेल कंपनी का सत्य भारती फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व एयरटेल कंपनी ने वर्ष 2013 में झारखंड में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। लेकिन तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने इस पर कोई काम न हीं किया। लेकिन जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो फिर इस पर कार्य आरंभ हुआ है। इस शिक्षा नीति के तहत वैसे नामांकित बच्चे जो स्कूल जाना बंद कर चुके हैं, जिनका नामांकन नहीं हुआ है और जो यहां नियमित रूप से नहीं रहते, ऐसे बच्चों की शिक्षा देने का काम करेगी। इनके रहने, खाने, कपड़े, किताबें समेत अन्य सभी जरूरतों को एयरटेल कंपनी पूरा करेगी। सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि झारखंड विकास मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड आदि पार्टियां झारखंड में शिक्षा का विकास नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि उन्होंने गोड्डा में मॉडल स्कूल, आइटीआइ, पॉलिटेक्निक तथा कृषि विश्वविद्यालय स्थापना कराने का काम किया है। इसके साथ ही इत्र बनाने का भी काम मेहरमा में होगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को उन्होंने अपना एक कार्यक्रम दुमका के उस पंचायत में रखा था जहां शिबू सोरेन रहते हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, नरेंद्र चौबे, राजेश झा, शिवराम जायसवाल आदि उपस्थित थे।

परिसीमन में आएगा गोड्डा नगर परिषद : सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गोड्डा शहर के विकास के लिए इसे नगर परिषद का दर्जा दिया जाना है। जनवरी में यहां परिसीमन की समिति यहां आकर सर्वे करेगी। इसके अलावा कंहवारा को गोड्डा से जोड़ने का भी काम किया जाएगा। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कंहवारा और गोड्डा को जोड़ने के लिए कझिया नदी पर पूल बनाया जाएगा।

शहरी जलापूर्ति पर 80 करोड़ होंगे खर्च : सांसद दुबे ने बताया कि गोड्डा शहर में जलापूर्ति करने के लिए 80 करोड़ की योजना का टेंडर हो चुका है। जुडको नामक कंपनी ने यह कार्य लिया है। जल्द ही इस पर कार्य आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि उनकी निधि से पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

तीन जगह बनेंगे ग्रीड : सांसद ने कहा कि गोड्डा की बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए महागामा, गोड्डा और सुंदरपहाड़ी में ग्रीड बनेगा। इसके अलावा एक ग्रीड हंसडीहा में भी बनेगा।

योगनी धाम में रोपवे : सांसद दुबे ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की ओर से पथरगामा स्थित योगनी धाम में रोप-वे बनाने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

25 करोड़ से शुरू होगा कॉर्पस फंड : सांसद दुबे ने बताया कि गोड्डा की सिंचाई व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने कॉर्पस फंड की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये से यह फंड आरंभ किया जाएगा। इसमें उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.