Move to Jagran APP

गोड्डा में महिला समेत दो की हत्या

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछंद गांव में अवैध संबंध को लेकर शुक्रवार की रात 55 वर्षीय महेंद

By Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 01:02 AM (IST)
गोड्डा में महिला समेत दो की हत्या

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछंद गांव में अवैध संबंध को लेकर शुक्रवार की रात 55 वर्षीय महेंद्र प्रसाद साह और 25 वर्षीय चिंतामणि मुर्मू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल सभी फरार हैं। मारी गई महिला के तीन बच्चे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बच्चों में एक लड़की और दो लड़के हैं। शनिवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चिंतामणि के जेठ बाबूजी मरांडी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और खंती से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में बाबूजी मरांडी, होपमय किस्कू एवं सोनेल मरांडी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की।

loksabha election banner

बताया गया कि शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे चिंतामणि मुर्मू और महेंद्र साह को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अधमरे महेंद्र को मृत जान हमलावरों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे घनश्याम प्रसाद साह ने अपने भाई महेंद्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के क्रम में महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।

जमीन को लेकर दोनों आए करीब : खेती की जमीन को लेकर महेंद्र और चिंतामणि करीब आए। बाबूजी मरांडी, होपमय किस्कू, सोनेल मरांडी और तालो मरांडी की जमीन पर महेंद्र खेती करता था। महेंद्र ने पैसे देकर खेती करने के लिए उनकी जमीन ली थी। पिछले चार वर्षो से वह खेती कर रहा था। इसी बीच तालो मरांडी की पत्नी चिंतामणि के साथ उसका संबंध हो गया। छह माह पूर्व महेंद्र ने खेती करनी छोड़ दी थी। इसके बाद भी उसका तालो मरांडी के घर आना-जाना लगा रहा। इसी बीच शुक्रवार की देर रात महेंद्र और चिंतामणि को तालो मरांडी के परिवार वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

भाई ने बताया जमीन विवाद : दूसरी ओर, महेंद्र प्रसाद साह के भाई घनश्याम प्रसाद साह ने बताया कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना की रात महेंद्र अपने खेत में लगी धान की फसल को देखने गया था। आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उसे अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.