चाय बनाने में जली बच्ची, गंभीर
गोड्डा : चाय बनाने के क्रम एक बच्ची के कपड़े में आग लगने से बालिका बुरी तरह झुलस गई। घटना के संबंध मे
By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 01:21 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 01:21 AM (IST)
गोड्डा : चाय बनाने के क्रम एक बच्ची के कपड़े में आग लगने से बालिका बुरी तरह झुलस गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को पथरगामा प्रखंड के कमलडीहा गांव निवासी बिहारी हेम्ब्रम की पुत्री इंदु हेम्ब्रम (11) घर में मिट्टी का चूल्हा होने के कारण ताड़ के पत्ते से चूल्हा जलाने लगी। पत्ते में आग लगाते ही एकाएक उसके कपड़े में आग पकड़ गया। देखते ही देखते उसके पूरे कपड़े में आग लग गया। बहुत ही कोशिश करने के बाद किसी तरह आग को बुझाया गया। सर्वप्रथम उसका घरेलू उपचार किया गया और उसे पथरगामा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें