Move to Jagran APP

प्रखंड में चिन्हित किए जाएंगे आंदोलनकारी

(गोड्डा) : प्रखंड कार्यालय में सोमवार को झारखंड वनांचल आंदोलनकारी को चिन्हित करने को लेकर सूची प्रक

By Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 01:03 AM (IST)
प्रखंड में चिन्हित किए जाएंगे आंदोलनकारी

(गोड्डा) : प्रखंड कार्यालय में सोमवार को झारखंड वनांचल आंदोलनकारी को चिन्हित करने को लेकर सूची प्रकाशित कर दी गई। सूची में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 1085 आवेदनकर्ताओं का नाम दर्ज है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने बताया कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों की चिन्हितकरण के लिए राज्य से सूची प्राप्त हुआ है। जिसे जांच किया जाना है। आंदोलनकारी को अपने साथ आंदोलन से संबंधित सभी कागजात जैसे रेल, यातायात, आर्थिक नाकेबंदी आदि में जेल जाने से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है। आंदोलनकारी चिन्हितकरण जांच पत्र दो पहचानकर्ता के हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र के साथ जमा करने का आदेश दिया गया है। जांचोपरांत इसे आयोग के पास भेजा जाएगा। पहचानकर्ता द्वारा अवैध रूप से राशि वसूलने का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। कई लोगों ने बताया कि जिला स्तर पर पहचान करने को लेकर कई व्यक्ति सौ रुपये से पांच सौ रुपये तक ले रहे है। यहां तक कि जो आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित नहीं है। वो भी पहचानकर्ता बन रहे है। ऐसे में लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। झारखंड आंदोलनकारी में पेशन को लेकर उत्साह चरम सीमा पर है। जिले में 37 आंदोलनकारी चिन्हित कर सूची भी आ गया है। पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने बताया कि जेल जाने वाले आंदोलनकारी को तीन हजार तथा अन्य को एक हजार रुपया महीना मिल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.