महागामा अनुमंडल के लिए पांच करोड़ की मांग
(गोड्डा) : सरकार ने महागामा को अनुमंडल बनाए जाने की घोषणा तो काफी पहले ही जारी कर दिया गया है। अब ए
(गोड्डा) : सरकार ने महागामा को अनुमंडल बनाए जाने की घोषणा तो काफी पहले ही जारी कर दिया गया है। अब एसडीएम की नियुक्ति किए जाने से लोगों में खुशी है। लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि महागामा में अनुमंडल कार्यालय बनाने की पहल अब तक सरकार ने नहीं की है।
इस मामले पर विधायक अशोक कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग उन्होंने सरकार से की है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी नियुक्ति करने का आग्रह किया गया है।
लोगों में खुशी : पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कहा कि महागामा को अनुमंडल बनाने की कवायद यूपीए शासन काल में शुरू हुई थी और घोषणा भी उसी वक्त हुई थी। एसडीएम की नियुक्ति खुशी का विषय है। सरकार पहले अनुमंडल कार्यालय तो बनवा दे। श्रमिक नेता राधेश्याम चौधरी का कहना है कि महागामा की सामरिक स्थिति को देखते हुए यह कदम पहले ही सरकार को उठाना चाहिए था। यह सही में इस क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि है। सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर भगत ने कह कहा कि यह जनता की जीत है। अनुमंडल बनाने की मांग यहां की जनता कई सालों से कर रही थी। झामुमो नेता सुरेंद्र मोहन केशरी ने कहा कि यह उनकी और जनता के मेहनत का नतीजा है कि आज वे महागामा को इस रूप में देख रहे है अब जनता का काम यहां और भी बेहतर ढंग से होगा। मुरारी चौबे ने कहा कि पूर्व में रही सभी सरकार ने जनता को महज ठगने का काम किया था, वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र है। समाजसेवी अंजना झा ने बताया कि ओद्योगिक क्षेत्र में अब अनुमंडल हो जाने से सभी को सुविधा होगी, गांव के लोग जाति निवासी जैसे प्रमाण पत्र के लिए जिला का चक्कर काटते थे। वैसे तमाम वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।