दीवार गिरने से किशोरी घायल
(गोड्डा) : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के संताली टोला में दीवार गिरने से 14 वर्षीय बालिका सुष्मिता मरांडी
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:08 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:08 AM (IST)
(गोड्डा) : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के संताली टोला में दीवार गिरने से 14 वर्षीय बालिका सुष्मिता मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। सुष्मिता का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ढ़ेना मरांडी ने बताया कि सुष्मिता खाना बना रही थी, तभी उनके घर की दीवार गिर पड़ी। इसकी चपेट में सुष्मिता आ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें