Move to Jagran APP

उत्साहवर्धक रहा एक साल का सफर : निशिकांत

गोड्डा : स्थानीय इंडोर स्टेडियम में नरेंद्र मोदी सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने

By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 01:34 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 04:07 AM (IST)
उत्साहवर्धक रहा एक साल का सफर : निशिकांत

गोड्डा : स्थानीय इंडोर स्टेडियम में नरेंद्र मोदी सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने इसे जन कल्याण पर्व के रूप में इसे मनाया। शहर के इंडोर स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया। यह कार्यकाल दर्शाता है सरकार अब शहर से लेकर गांव के विकास की गति को तेज करना चाहती है। इस दौरान सरकार ने मंहगाई कम करने के साथ ही तेल के दामों में कमी, जनकल्याण की योजना को प्राथमिकता देने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ ही सीमा को मजबूत करने का प्रयास किया है। देश की सुरक्षा के खतरा बनते जा रहे बंगलादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर बाढ़ लगाया जा रहा है। ये संताल परगना के साथ ही पूरे बंगाल असम, बिहार झारखंड में पैठ मजबूत करने में लगे हुए है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने युवाओं को सुविधा देते देते हुए आवेदन पर गजिस्टेट रैंक के अधिकारी से अभिप्रमाणित करने की व्यवस्था को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा की जिले के सभी नौ प्रखंड में केन्द्र व राज्य सरकार कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। इसमें ठाकुर गंगटी में मेगाकलस्टर व सैनिक स्कूल की स्थापना होगी। मेहरमा में फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के सरकार ने योजना बनायी है। इससे विकास के आयाम खुलेंगे। वही महागामा में तीन से पांच सौ शैया वाले अस्पताल व बसंतराय में नए प्रखंड भवन का निर्माण शीघ्र होगा। पथरगामा में परासपानी के पास पावरप्लांट की स्थापना होगी। इसके अलावा गोड्डा में सिकटिया के पास पॉलटेक्निक कॅलेज का निर्माण होने जा रहा है। पोड़ैयाहाट में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। महागामा विधायक अशोक कुमार ने कहा की केंद्र सरकार के कारण ही राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य सरकार शुरू कर चुकी है। कार्यकर्ताओं कहा की सरकार के कार्य व नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। वर्तमान में परिर्वतन का दौर चल रहा है। 3 लाख सदस्य राज्य में बन चुकें है। स्थानीय विधायक रघुनंदन मंडल ने कहा की केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। यह कार्यकर्ता की मेहनत व जनता के सहयोग के दम पर हुआ है। लोग पूर्ववर्ती सरकार के जनविरोधी कार्य से तंग आ चुके थे। अब बहाना नहीं विकास रोजगार व भ्रष्टाचार मुक्त शासन का समय है। बैठक को कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, प्रेमनंदन मंडल, जयप्रकाश यादव, शैल झा, कृष्ण कन्हैया, राजेश झा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

-------------------

कार्यकत्र्ताओं की नहीं होगी उपेक्षा

गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने कहा की अब कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। सांसद निधि के 25 करोड़ है और 15 करोड़ की व्यवस्था होगी। इसके तहत लोकसभा के सभी बूथ पर निधि की राशि पहुंचेगी। उनकी योजना है की प्रति बूथ पर 2 लाख रुपये पहुंचाने की। चालीस करोड़ रुपये की व्यवस्था होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.