भक्तिभाव से मना सूर्योपासना का पर्व डोरा
गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को सूर्याेपासना का महान पर्व डोरा रविवार को म
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 09:05 PM (IST)
गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को सूर्याेपासना का महान पर्व डोरा रविवार को मनाया गया। व्रती महिलाओं ने तीन दिन निराहार रहकर भगवान सूर्य की उपासना की और अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान फल, पकवानों से सुसज्जित डलिया, सूप के साथ भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य दिया गया। जगह-जगह छोटे बच्चों का मुंडन भी किया गया।
इस अवसर पर गाये जाने वाले डोर गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर उपस्थित व्रती ने बताया कि बैशाख व अगहन में विशेष रूप से डोरा बांधने व खोलने का विधान है। यह बहुत नेम निष्ठा का पर्व है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें