ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन घायल
उर्जानगर : महागामा थाना क्षेत्र के गोड्डा-कहलगांव मुख्य मार्ग पर रविवार को श्रीमतपुर के पास एलपी ट्र
उर्जानगर : महागामा थाना क्षेत्र के गोड्डा-कहलगांव मुख्य मार्ग पर रविवार को श्रीमतपुर के पास एलपी ट्रक व आटो की टक्कर हो गयी। जिससे आटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालात गंभीर बनी हुई है। घायल महिन्द्र भगत (महागामा), बोयला सोरेन (दियाजोरी), जीतु कुमार (महागामा) का रहने वाला है। घटना के बाद ग्रामीणों महागामा-कहलगांव पथ को जाम कर दिया। जिससे कुछ घंटे आवागमन बाधित रहा। बाद में थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को हटाया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गोड्डा से कहलगांव की ओर जा रही थी जबकि आटो कहलगांव से महागामा की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और एक बोलेरो को रोककर घायल को महागामा अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।