मछुआरों का बेमियादी धरना जारी
गोड्डा : जमनी पहाड़पुर मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड में मछुआरों को सदस्य बनाने की मांग को लेकर सहा
गोड्डा : जमनी पहाड़पुर मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड में मछुआरों को सदस्य बनाने की मांग को लेकर सहायक निबंधन सहयोग समिति कार्यालय परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
धरना पर बैठने वाले मछुआरों का कहना है कि मांगें मानी जाने तक धरना जारी रहेगा। इसके पूर्व वे लोग झूठे आश्वासनों के बहकावे में आकर धरना तोड़ दिया था। जबकि प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, दुमका के गोडडा आगमन पर शिष्ट मंडल सदस्यों के अनुरोध पर सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया।
धरना पर बैठने वालों में अजकांत ठाकुर, शशिभूषण राय, पीकू केवट, शंभू केवट, सीता देवी, लक्षमनियां देवी, मीरा देवी, मुरली देवी, कानो देवी, गोपाल केवट, सल्लू केवट सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।