बुध ही व्यापार-धन संग्रह का कारक
गोड्डा : ग्रह-गोचर की शांति को लेकर स्थानीय शिवपुर दुर्गा मंदिर परिसर में दिव्य चेतना केन्द्र गोड्डा
गोड्डा : ग्रह-गोचर की शांति को लेकर स्थानीय शिवपुर दुर्गा मंदिर परिसर में दिव्य चेतना केन्द्र गोड्डा के तत्वावधान में पांच दिवसीय बुध ग्रह करोड़ नाम अर्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंड़ितों की टोली द्वारा सस्वर पाठ किया गया। जबकि सुबह शाम बुध ग्रह मंत्र का जप के उपरांत हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं दोनों पाली में गुरुदेव दिव्य चेतनानंद जी महाराज द्वारा प्रवचन किया गया।
प्रवचन के दौरान उन्होंने बुध ग्रह से संबंधित कई नवीन रहस्य प्रगट किए। कहा कि बुध ग्रह की व्यापार एवं धन का कारक है। बुध ग्रह को प्रसन्न कर अपने जीवन को सुखी बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बुध ग्रह का वृहस्पति ग्रह तथा भगवती बागलामुखी के संबंध के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला।
तंत्र व महाविद्या बागलामुखी के संदर्भ में गुरुदेव ने कहा कि आज समाज में दुष्प्रचार की वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जबकि वास्तव में बगलामुखी तो मूलत: प्रधान देवी है क्योंकि उनकी उत्पत्ति तो सर्वप्रधान देवता भगवान विष्णु से हुई है। भगवती बागलामुखी कलियुग में तंत्र की सर्वोच्च शक्ति है तथा यह प्रसन्न होने पर शत्रुओं को नियंत्रण में रखते हुए मनुष्य को विजयी बनाती है।
यज्ञ को देखने के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूर्णाहुति 25 अप्रैल को होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्य चेतनानंद केन्द्र के सदस्यों के अलावा स्थानीय साधकों की भूमिका सराहनीय रही।