चाचा-चाची को किया अधमरा, रेफर
(गोड्डा): मेहरमा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बकरी चराने को लेकर भतीजे ने अपने चाचा और चाची को
(गोड्डा): मेहरमा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बकरी चराने को लेकर भतीजे ने अपने चाचा और चाची को बुरी तरह बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा फरार हो गया। जबकि दोनों दंपतियों को बेहोशी हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पूर्व चाचा मनोज कुशवाहा की बकरी भतीजा राजेंद्र कुशवाहा के खेत में चली गयी थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यही विवाद मंगलवार को मारपीट में तब्दील हो गया। राजेंद्र कुशवाहा ने लाठी-डंडा से मनोज कुशवाहा और उनकी पत्नी रुकमिणी देवी की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका सर फट गया और खून बहने लगी। भतीजा द्वारा चाचा-चाची की पिटाई करते देख गांव के अन्य लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख राजेंद्र फरार हो गया। क्षेत्र के मुखिया मुखिया शंभू यादव ने पहल करते हुए अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरी और मनोज कुशवाहा की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।