किशोर की मौत पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में बुधवार को सवारी गाड़ी के ठोकर से महुआरा गांव के 18 वर्षी
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में बुधवार को सवारी गाड़ी के ठोकर से महुआरा गांव के 18 वर्षीय कृष्णा मंडल की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी। कृष्णा मंडल अपने घर से महुआरा गांव के बाहर मैदान पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही सवारी गाड़ी ने पहले उसे ठोकर मारी, इसे बाद गाड़ी ने आगे में साइकिल से जा रहा बभनिया गांव निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार महतो को भी ठोकर मार दिया। इस दौरान प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि साइकिल चूर-चूर हो गया। देखते ही देखते गाड़ी कृष्णा मंडल को रौंदते हुए पार हो गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों को घटना स्थल से उठाकर अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में ही कृष्णा मंडल ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रदीप कुमार महतो का इलाज हरिदेवी रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
गाड़ी चला रहे बमबम कुमार यादव 20 वर्ष को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बमबम भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत सकरपुर गांव का निवासी है और महुआरा अपने बहनोई के घर आया था। यह सवारी गाड़ी बमबम के बहनोई प्रताप यादव के रिश्तेदार का है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर ठाकुरगंगटी भगैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की खबर सुनने के बाद थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद, पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बमबम कुमार यादव को हाजत में लाकर बंद किया। घटना की खबर सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार रबी भी घटना स्थल पर पहुंचे, अंचलाधिकरी व थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।