करंट से बिजली विभाग का कर्मी जख्मी
महागामा : गुरुवार को महागामा विद्युत सब स्टेशन में बिजली तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आने से विभ
महागामा : गुरुवार को महागामा विद्युत सब स्टेशन में बिजली तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आने से विभागीय कर्मचारी राजकिशोर सिंह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें महागामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुबह करीब 9.30 बजे राजकिशोर सिंह मिनी फीडर से पथरगामा का लाईन चालू कर रहे थे। लाइन चालू करते ही जंफर कट गया और वह तार सीधे राजकिशोर सिंह के उपर आ गिरा। तार में विद्युत प्रवाह होने के कारण वे बुरी तरह झुलस गए। राजकिशोर पथरगामा के रहने वाले हैं। महागामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी सक्सेना ने 50 फीसद तक जलने की बात कही है।
इधर घटना को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने राजकिशोर सिंह का बेहतर इलाज कराने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया की घायल के इलाज के लिए राशि उपलब्ध करा दी गयी है। इसके अलावा भी राजकिशोर के इलाज का पूरा खर्च विभाग वहन करेगी।