विवाहिता की हत्या
बोआरीजोर : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बोराडीह गांव में एक विवाहिता की जलाकर हत्या करने का मामला प्रक
बोआरीजोर : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बोराडीह गांव में एक विवाहिता की जलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से विवाहिता के ससुराल वाले फरार हैं। रेखा देवी ने बताया कि उसकी बेटी शोभा की शादी बोराडीह गांव निवासी सुरेंद्र मडैया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सास, श्वसुर, पति व जेठ द्वारा प्रताड़ित करने की बात शोभा ने अपने मायके वालों से कही थी। गुरुवार की देर रात ससुरालवालों ने शोभा को जला कर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मृतका की मां के ब्यान पर उसके पति सुरेन्द्र मडैया, ससुर शिवचरण मडैया, सास संझली देवी और जेठ विकास मडैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।