स्टेनो के घर से 4 लाख की चोरी
फोटो-24 जीओडी-55, 56 : टूटी आलमारी दिखाते गृहस्वामी व जांच करती पुलिस -रात के करीब डेढ़ बजे चोरों
फोटो-24 जीओडी-55, 56 : टूटी आलमारी दिखाते गृहस्वामी व जांच करती पुलिस
-रात के करीब डेढ़ बजे चोरों ने दिया घटना को अंजाम
-तीन दिनों में दूसरी वारदात से दहशत में लोग
संसू, गोड्डा : नगर थाना के शिवपुर शीतला नगर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। गुलजार बाग में हुई चोरी का अभी पटाक्षेप हुआ भी नहीं था कि रविवार की देर रात चोरों ने अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के स्टेनो संपूर्णानंद पाठक के घर को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया।
गृहस्वामी पाठक ने नगर थाना में चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि करीब डेढ़ बजे घर लोग गहरी नींद में थे। चोरों के गिरोह ने पहले मुख्य दरवाजा का सिटकनी को तोड़ा। इसके बाद घर के अंदर घुस गए। जहां दो और दरवाजा को खोलकर कमरे में पहुंच गए। इसके बाद आलमारी को खोला व लॉकर में रखे सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिया। इसके बाद एक बक्सा व एक ट्राली बैग लेकर फरार हो गए।
विवाहित पुत्री ने मचाया शोर : रात होने से परिवार के लोग नींद में थे। इस बीच संपूर्णानंद झा की विवाहित पुत्री को अचानक घर में आवाज होने की भनक लगी। उसने जब अपनी आंख खोली तो एक युवक को आलमारी से सामान लेकर वहां से भागते देखा। इससे वह भयभीत हो गयी। इसके बाद घर के लोगों को इसकी सूचना दी। जगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में 100 नंबर डायल किया, लेकिन यह रिसीव नहीं हुआ। तब जाकर रात में थाना को सूचना दी। भागते समय चोरों का चप्पल भी छूट गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस दौरान आसपास के कुछ घर में चोरी का असफल प्रयास किए जाने के भी सबूत मिले हैं।
शीतला नगर में छह माह बाद हुई चोरी : इसी मोहल्ले में करीब छह माह पूर्व चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इधर घटना से लोग सकते में है। संभावना जतायी जा रही है की घटना में किसी बढ़े गिरोह का हाथ है। जो लगातार घटना को अंजाम दे रहा है। तीन दिन पूर्व ही गुलजारबाग में मोहल्ले तीन घर में चोरी हुई है।
प्राथमिकी दर्ज : घटना की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी संजय कुमार, अंजनी कुमार, टाइगर मोबाइल व डीएपी जवान पहुंचे व मामले की तहकीकात की। बाद में मकान मालिक के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की। इसमें 13 भर सोना के आभूषण, 35 भर चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये नगद व एक बक्सा व ट्राली बाक्स के चोरी होने की बात कही गयी है।
लोग चिंतित : इधर चोरी की घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह, विभूति मंच के राजेश झा, राजीव मेहता समय अन्य लोग शीतलानगर पहुंचे। नपं अध्यक्ष ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस में अविलंब ठोस कार्रवाई का आग्रह किया।