होटल में छापा, दो नाबालिग लड़कियां बरामद
गोड्डा : नगर थाना अंतर्गत गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर स्थित राजा पैलेस होटल में बीती रात छापामारी
गोड्डा : नगर थाना अंतर्गत गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर स्थित राजा पैलेस होटल में बीती रात छापामारी की। यहां से दो नाबालिग लड़कियों को होटल परिसर में घूमते हुए हिरासत में लिया। ये दोनों दिल्ली की छात्रा हैं। पुलिस ने दोनों को संदेह के आधार पर थाना ले आयी है।
दोनों छात्राओं के बावत पुलिस को पता चला है कि इनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दिल्ली के शकरपुर थाना में दर्ज करायी गयी है। इधर इस मामले में दो युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए लाया गया है। जिसमें एक गोरखपुर व दूसरा मुफस्सिल थाना अंतर्गत चकेश्वरी गांव का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो उपरोक्त दोनों लड़कियां कमरा भाड़ा पर लेने के लिए होटल परिसर में घूम रही थी। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली में रहने व पढ़ने की बात पुलिस को बतायी। इनमें से एक लड़की ने शादी करने की बात कही है। पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली से गोड्डा के लिए रवाना हो चुके हैं।
सूचना मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीतेश कुमार, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भी थाना पहुंचे व मामले की तहकीकात की। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया की दोनों नाबालिग को समिति की अभिरक्षा में रखा गया है।