सुपर व जोनल दंडाधिकारियों की हुई नियुक्ति
गोड्डा : विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस थाने को जोन बना
गोड्डा : विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस थाने को जोन बनाया गया है। साथ ही मतदान केंद्रों का नियंत्रण रखने व विधि व्यवस्था के संधारण के लिए विधान सभावार सुपर जोनल दंडाधिकारी की नियुक्तिकी गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश शर्मा द्वारा जारी सूची में बरहेट विधानसभा के लिए अपर समाहर्ता राजेश कुमार पाठक, बोरियो के लिए उप विकास आयुक्त पवन कुमार, महागामा के लिए आपूर्ति पदाधिकारी एबीई खल्को, पोड़ैयाहाट के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता चंद्रभूषण सिंह एवं गोड्डा विधानसभा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो को सुपर जोनल पदाधिकारी बनाया गया है। जोनल पदाधिकारी के रूप में बोरियो के लिए बोआरीजोर बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, बरहेट के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर व सुंदरपहाड़ी बीडीओ ज्ञानेंद्र, पोड़ैयाहाट के लिए पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, सुंदरपहाड़ी सीओ मनोज कुमार महथा व जिला योजना पदाधिकारी सुरेश्वर महतो, गोड्डा विधानसभा के लिए सीओ शिवाजी भगत, बीडीओ कंचन कुमारी भुदोलिया, बसंतराय बीडीओ अभिताभ भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी महिप सिंह, पथरगामा बीडीओ पायल राज व जिला जन संपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम तथा महागामा विधानसभा के लिए मेहरमा बीडीओ राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, ठाकुरगंगटी बीडीओ पंकज कुमार रवि, महागामा बीडीओ उदय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह बनाए गए हैं।