वाहनों की गहन जांच शुरू
संस, पोड़ैयाहाट : चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को प
संस, पोड़ैयाहाट : चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मुख्यमार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया-चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गयी। इस दौरान डिक्की सहित पूरे वाहन की पड़ताल की गयी। मौके पर एसआइ रामदुलार मुंडा सहित कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभु नंदन ने बताया कि जांच के क्रम में नोट व हथियार पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि जांच के क्रम में अबतक कोई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुई हैं। यह अभियान चुनाव के समापन तक जारी रहेगा। वाहन चेकिंग को लेकर वैसे दोपहिया व चार पहिया वाहन जिसके कागजात दुरूस्त नहीं हैं, काफी डरे हुए हैं।
इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करने का दौर चल रहा है। वैसे बूथ जहां पूर्व में कोई आपराधिक घटना हुई है वहां प्रशासन की पैनी नजर है।