Move to Jagran APP

झाविमो बाबूलाल-प्रदीप की निजी कंपनी : सीपी

पोड़ैयाहाट : झाविमो बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। दोनों नेता जिसके साथ

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 07:49 PM (IST)
झाविमो बाबूलाल-प्रदीप की निजी कंपनी : सीपी

पोड़ैयाहाट : झाविमो बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। दोनों नेता जिसके साथ रहे उसी से धोखा किया। अब बाबूलाल के भाजपा में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। भला लंगड़ा घोड़ा पर भी कोई दावं लगाता है। ये बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह भाजपा नेता सीपी सिंह ने कही। वह सोमवार को एसएम इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि झाविमो को कंपनी बनाए जाने को लेकर ही उनके विधायकों ने ही चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी। अब इस पार्टी में कोई नहीं बचा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि नारेबाजी करने और सिर्फ हाथ उठाने से चुनाव नहीं नहीं जीता जा सकता। बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा से ही चुनाव में जीत मिलती है। बातें कम और काम अधिक करें। तभी पोड़ैयाहाट विधानसभा में फिर से भाजपा का परचम लहराएगा। सुदृढ़ झारखंड के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना जरूरी है। कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र फतह के बाद अब झारखंड की बारी है।

उन्होंने झामुमो को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस पार्टी का इतिहास ही झारखंड बेचने का रहा है। इसलिए झारखंड को झामुमो मुक्त बनाना है। पिता-पुत्र की सरकार ने झारखंड को जमकर लूटा है।

प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं, चुनौती है। पिता-पुत्र (शिबू-हेमंत) ने जिस संताल परगना को चारागाह बनाया है, उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का वक्त आ गया है। हेमंत को अनुकंपा के आधार पर कुर्सी मिली है। इसलिए ऐसे लोगों से झारखंड के विकास की उम्मीद करना बेइमानी है।

नीलकंठ कुमार पाठक, सुरेश कुमार, अशोक शर्मा, केडी चौधरी, कुंदन लाल, प्रेम कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.