आधा किलो गांजा के साथ दो धराए
गोड्डा : नगर थाना पुलिस द्वारा बुधवार की रात चलाए गए सघन जांच के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को गंाज
गोड्डा : नगर थाना पुलिस द्वारा बुधवार की रात चलाए गए सघन जांच के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को गंाजा के साथ पकड़ा गया है। एक भागने में सफल रहा। राजेंद्र नगर में चेन छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने सभी मार्ग पर चेकिंग लगायी थी। इस क्रम में भागलपुर रोड बाईपास के पास सहायक अवर निरीक्षक ब्रम्हाजी राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन लोगों की जांच करने पर एक भाग गया। दो अन्य की जांच की गयी तो पोलिथीन में करीब आधा किलो गांजा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पुछताछ के लिए नगर थाना ले आया। जिन लोगों को पुछताछ के लिए थाना लाया गया है उनमें दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाहाडीह के संजय मांझी व कसमारा का कुंदन साह शामिल है। पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है।