संताल के छह जिला को पूजा में निर्बाध बिजली
गोड्डा : झारखंड ऊर्जा संचरण विकास निगम के दुमका प्रक्षेत्र-2 के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता आरएन सिं
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 07:38 PM (IST)
गोड्डा : झारखंड ऊर्जा संचरण विकास निगम के दुमका प्रक्षेत्र-2 के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग प्रयासरत है। बुधवार को फरक्का और कहलगांव एनटीपीसी से धनकुंडा ग्रिड का पावर जीरो हो गया था। इसे दोपहर तीन बजे तक दुरुस्त कर लिया गया। एनटीपीसी, डीवीसी और अन्य श्रोत से संतालपरगना के छह जिलों गोड्डा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा को 200 मेगवाट बिजली मिल रही है। यह बेहतर स्थिति है। हालांकि जरूरत 250 मेगावाट की है। इस मामले को लेकर विभाग गंभीर है। कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कहीं गड़बड़ी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर उसे दुरुस्त किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें