आंदोलनकारियों को मिलेगी पेंशन-नौकरी : लोबिन
सुंदरपहाड़ी : डमरूहाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के अथक प्रयास व आंदोलन से झारखंड अलग राज्य बना। झामुमो अपने दम पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का माद्दा रखता है। इसके लिए प्रयास व संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने आंदोलनकारियों को पेंशन और नौकरी देने का फैसला लिया है। 60 से अधिक उम्रवालों को पेंशन मिलेगी। 25 से 39 वर्ष वाली विधवा को भी पेंशन दी जाएगी।
झामुमो जिलाध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि सभी की समस्याओं का वरीयता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष नीलरंजन वर्मा ने कहा कि बरहेट विधानसभा का शंखनाद आज डमरूहाट में किया जा रहा है। आने वाला विधान सभा चुनाव में झामुमो की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर हीरालाल साह, जितेन्द्र भगत, नोबेल किस्कू, गफूर अंसारी, सुनील हांसदा, साहेबराम हांसदा आदि उपस्थित थे।