नया प्रखंड बनाने का प्रस्ताव पारित
पोड़ैयाहाट : देवदांड़ को प्रखंड बनाने को लेकर पंचायत समिति की आपात बैठक प्रखंड परिसर के सभा मंडप में शनिवार को हुई। जिसमें समिति सदस्यों ने ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव को पास किया। साथ ही पोड़ैयाहाट को अनुमंडल का दर्जा देने व सभी ग्राम सभा को पंचायत समिति से पारित कराने का प्रस्ताव पारित किया। सचिव सह बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने बताया कि धेनुकट्टा, देवदांड़, सिद्धबांक, खरकचिया, पिंडराहाट, बाघमारा आदि पंचायत में छह व सात अगस्त को अलग प्रखंड के प्रस्ताव को लेकर ग्राम सभा करायी गयी थी। पंचायत समिति ने भी जन भावना को देखते हुए इसे पारित किया। अब यह प्रस्ताव जिला परिषद को भेजी जायेगी। जहां से राज्य को भेजा जायेगा। पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार व सुमन पंडित ने कहा कि देवदांड़ के प्रखंड बनने से विकास का रास्ता तय होगा और क्षेत्र का विकास अधिक होगा। वहीं शेखर कुमार ने कहा कि जबतक प्रखंड में कम पंचायत नहंी होंगी तबतक समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। फिलहाल पोड़ैयाहाट प्रखंड में 31 पंचायत हैं। देवदांड़ के लिए सात पंचायत को अलग किया गया है। इससे देवदांड़ व पोड़ैयाहाट दोनों प्रखंड में गति पकड़ेगी।
इस अवसर पर हेमलाल पंडित, अशोक यादव,ब्रजेश कुमार मरांडी, डोमन ठाकुर, मुन्नी हांसदा आदि उपस्थित थे।