Move to Jagran APP

खिसकते जनाधार को तोड़ने का प्रयास: प्रदीप

By Edited By: Published: Sat, 09 Aug 2014 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2014 06:51 PM (IST)
खिसकते जनाधार को तोड़ने का प्रयास: प्रदीप

गोड्डा : लोकसभा चुनाव में जो लहर भाजपा के प्रति थी वो अब समाप्त हो चुकी है। दो माह में जनता समझ गयी कि इस सरकार से भला नहीं हो सकता है। अब भाजपा अपने खिसकते जनाधार को देखते हुए झाविमो को कमजोर का प्रयास कर रही है। विधायकों को तोड़ा जा रहा है।

prime article banner

झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को अपने आवास पर बातचीत के दौरान कहा कि आज भाजपा की नैतिकता की बात कहां चली गयी। झाविमो सदस्यों को करोड़ो का आफर व टिकट के आश्वसन पर पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। वैसे भी इन विधायकों का क्षेत्र में कोई वजूद नहीं रह गया है।

गठबंधन समय का तकाजा

झाविमो विधायक ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में गठबंधन समय की मांग की है। कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाए। राज्य की 81 में से 50 सीट पर पार्टी बेहतर स्थिति में है। 30-35 सीट पर पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती है। किस दल से गठबंधन होगा अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जल्द ही सबकुछ हो जाएगा। झाविमो के सिद्धांत पर जो खरा उतरेगा, उसके लिए विकल्प खुलें हुए है। मौके पर धनंजय यादव,जितेंद्र यादव,अमरूल अंसारी व रामलखन यादव आदि उपस्थित थे।

भाजपा के रूझान का पता चल जायेगा:अशोक

गोड्डा:प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अशोक भगत ने कहा कि भाजपा के प्रति क्या रूझान लोगों में यह विरोधी दल को विधानसभा चुनाव में पता चल जायेगा। कहा कि हमेशा से ही पार्टी ने नैतिकता की राजनीति की है। जो लोग पार्टी में शामिल हो रहे है उन्हें कोई टिकट का आश्वसन नहीं दिया गया है। इसके लिए आलाकमान देख रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा बनायेगी इसमें किंतु व परंतु की बात नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.