मजबूती के साथ करें चुनाव की तैयारी
पोड़ैयाहाट : विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है। शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैठक में ं बूथ कमेटी गठन व विधान सभा घेराव को लेकर बैठक हुई।
बैठक में पोड़ैयाहाट विधान सभा में भाजपा को जीत दिलाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया। प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। इसमें पंचायत से लेकर ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। एक भी बूथ ऐसा नहीं हो जहा दस यूथ ना रहे। संपन्न लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी ने इस विधान सभा क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जरूरत है और ज्यादा शक्ति के साथ विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ता अभी से लग जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से घोषित विधान सभा घेराव में पोड़ैयाहाट से सैकड़ों कार्यकर्ता रांची जाएंगे। 24 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के रांची आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उस दिन भी कार्यकर्ताओं का जत्था रांची जाएगा। बैठक में डब्ल्यू भगत, विजय भगत, सुशील रूंज, अमित रक्षित, विकास मंडल, वेद प्रकाश आर्य, मनोज यादव, विनोद भगत, जीवन सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।