मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
महागामा :
ऊर्जानगर के यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष मरियानुस मरांडी की अध्यक्षता में प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में भूविस्थपित, मजदूरों, कामगारों की लंबित समस्याओं के निदान हेतु विचार विमर्श किया गया। मिस्त्री मरांडी ने कहा कि भू-विस्थापित मजदूरों की प्रोन्नति में राजमहल परियोजना प्रबंधन टालमटोल तथा भेद भाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। आदिवासी मजदूरों का शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना भू-विस्थापितों की जमीन पर काम कर रही है लेकिन उनके प्रति गंभीर नहीं है। बैठक में जर्जर रोड, आवास की स्थिति, खदान के प्रदूषित पानी की आपूर्ति व पूर्व में लगाए गए वृक्ष के मरने, होल रोड निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन मुद्दों को नहीं सुलझाता है तो शीघ्र आंदोलन किया जाएगा। किसी भी हाल में मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में मिस्त्री हांसदा, बाबाजी टुडू, विनोद मुर्मू, अनिल मुर्मू, विरेंद्र हेम्ब्रम, अजय हेम्ब्रम, विमल सोरेन व धुमा मरांडी सहित दर्जनों कामगार उपस्थित थे।