अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च
गोड्डा : शहर में बुधवार की शाम अर्द्धसैनिक बल के जवानों फ्लैग मार्च किया। शहर के मुख्य मार्ग, रौतारा चौक, मेन चौक, हटिया चौक आदि स्थानों पर जवानों ने मार्च किया। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने वालों तत्वों से सख्ती से निबटा जायेगा। अगर किसी को मतदान से रोका जाता है अथवा जबरन वोट डाला जाता है तो लोग इसकी सूचना अविलंब पुलिस को दें। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी फ्लैग मार्च कराया जा रहा है।
पुलिस ने तेज किया चेकिंग अभियान
जिला पुलिस ने बुधवार की रात से ही सर्च अभियान तेज कर दिया है। खासकर रात्रि गश्ती को तेज कर दिया गया है। इस दौरान जगह-जगह चेकनाका बनाकर सभी तरह के वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसके लिए डीएपी, पारा मिलेट्री के जवानों को लगाया गया है। चुनाव प्रचार खत्म होते ही मतदाता को लुभाने के लिए कई तरह हथकंडे अपनाए जाते हैं। इसमे पैसा से लेकर दारू-शराब भी बांटे जाते हैं। पुलिस की इन चीजों पर भी नजर है। इसके लिए दोपहिया व चार वाहनों की पैनी नजर रखी जा रही है। रात में चलनेवाले वाहन पर खासी नजर है।
सील होगी एक दर्जन सीमा
चुनाव के दिन अंतरराज्यीय व अंतर जिला की 12 सीमा सील रहेंगी। सीमा पर अर्द्धसैनिक बल व डीएपी बल तैनात रहेंगे।