सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 09:26 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 09:26 PM (IST)
गोड्डा : मुफस्सिल थाना इलाके में मंगलवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान सुरेश दास (21) के रूप में हुई है। घायल मुन्ना दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश और मुन्ना बाइक से अपने गांव लंगड़ाडीह जा रहे थे। गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर टेसू और बथानटांड़ के पास उनकी बाइक को पीछे से एक बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग और पुलिस की सहायता से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गयी। मुन्ना का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें