मछली लूट का विरोध करने पर हमला
By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मेहरमा: प्रखंड के कसबा गांव में सोमवार को डोमनचक गांव के कुछ लोगों ने मछली लूटने के बाद विरोध करने पर दो रखवाले लडडू साह व ब्रजेश यादव की जमकर पिटाई कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मत्यस्यजीवी सहयोग समिति की ओर से मछली पालन के लिए समिति के सदस्य रोहित मंडल के नाम से तालाब आवंटित हुआ। उसे ही तालाब की रखवाली की जिम्मेदारी मिली। बताया कि सोमवार को डोमनचक गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर धावा बोल दिया। सभी ने मछली लूटना शुरू किया। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मेहरमा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें