बरमसिया से किशोरी लापता
संस, गिरिडीह : नगर थाना अंतर्गत चिरैयाघाट बरमसिया निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम से लापता है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:17 PM (IST)
संस, गिरिडीह : नगर थाना अंतर्गत चिरैयाघाट बरमसिया निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम से लापता है। किशोरी के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार शाम को उसकी पुत्री घर में कुछ बताए बगैर कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली थी कि शाम को उसकी पुत्री अपनी सहेली के घर गयी थी, इसके बाद से वह लापता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें