पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
गांडेय, गिरिडीह : भाजयुमो गांडेय मंडल कमेटी के सदस्यों की ओर से बुधवार को मध्य विद्यालय गां
गांडेय, गिरिडीह : भाजयुमो गांडेय मंडल कमेटी के सदस्यों की ओर से बुधवार को मध्य विद्यालय गांडेय में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने आम, अमरूद, कटहल, सागवान, नीम समेत बीस फलदार व छायादार पौधे लगाए। साथ ही पौधों की रक्षा के लिए बाड़ लगाकर पानी का छिड़काव भी किया। जिला सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक ने कहा कि हरे पेड़ पौधों से ही लोगों को प्राणवायु मिलती है। ऐसे में उनको संरक्षण दें ताकि पर्यावरण हरा भरा बना रह सके। सभी लोगों से उन्होंने कम से कम पांच पांच पौधे लगाने की अपील भी की। मौके पर युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार पाठक, प्रवीण कुमार गुप्ता, अंथोनी स्वामी, राजेश सिन्हा, सपन पाठक, उमाशंकर वर्मा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।