Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ माले ने प्रखंडों पर बोला हल्ला

गिरिडीह : मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार तथा विभिन्न जनमुद्दों को

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 06:45 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ माले ने प्रखंडों पर बोला हल्ला
भ्रष्टाचार के खिलाफ माले ने प्रखंडों पर बोला हल्ला

गिरिडीह : मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार तथा विभिन्न जनमुद्दों को ले भाकपा माले ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

गिरिडीह प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र के 15 पंचायतों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड प्रभारी शहनवाज खान, पुनीत विश्वकर्मा, ठाकुर मंडल, संजय यादव आदि की अगुवाई में देर शाम तक गिरिडीह प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान शाहनवाज खान व राजेश यादव ने भाजपा सरकार सहित स्थानीय सांसद और विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए। कार्यक्रम में शमशुल होदा, संजय यादव, संतोष राय, रुस्तम अंसारी, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा, रहमान अंसारी, लाल जीत दास समेत बड़ी तादाद में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

इधर माले नेता राजेश सिन्हा की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने जनमुद्दों को लेकर गिरिडीह अंचल कार्यालय का घेराव किया। साथ ही एक ज्ञापन अंचल पदाधिकारी के नाम पर गिरिडीह के बीडीओ अशोक ¨सह को सौपा। मौके पर दीपक लाल, मो. कलाम, मो. ताज, मेरुल खातून, मो. गुड्डू, अमना खातून, रीता देवी, नजमा सकीना, कमली खातून, रेशमी खातून, इशरत जहां, वेदा खातून, मूलवा खातून, शिवनी बानो आदि मौजूद थे।

बिरनी : भाकपा माले ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद ¨सह व राज्य कमेटी सदस्य सह पूर्व प्रमुख सीताराम ¨सह थे। विनोद ¨सह ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार चल रही है। इस सरकार से जनता में बहुत उम्मीद जगी थी। सरकार को तीन वर्ष से अधिक गुजर गए लेकिन गरीब जनता को लाल कार्ड तो दूर की बात, केरोसिन के लिए कार्ड नहीं दे पायी है। सीताराम ¨सह ने आंदोलन के मध्यम से पूर्व बीडीओ इंद्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्यक्रम में जिप सदस्य किरण कुमारी, कैलाश यादव, मुखिया रामविलास पासवान, मुनावती बैठा, मुंशी विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया रामू बैठा, मुस्तकीम अंसारी, अशरेश तुरी, सुखदेव वर्मा, सिकंदर कुमार, संतोष कुमार, भैरवशरण यादव, सहदेव यादव, रामसहाय यादव राजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

बगोदर : माले कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च पूरे बगोदर बाजार का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिप सदस्य सरिता महतो तथा संचालन उप प्रमुख सरिता साव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झामस के केंद्रीय महासचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि बगोदर-बिरनी-सरिया ही नहीं बल्कि पूरे जिले में मनरेगा समेत सभी कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। सभा को प्रमुख मुश्ताक अंसारी, जिप सदस्य गजेन्द्र महतो, पूनम महतो, संदीप जायसवाल, भुनेश्वर महतो, धीरन ¨सह आदि ने संबोधित किया। सभा में नागेश्वर साव, कौलेश्वर मंडल, पूरन कुमार महतो, कौशल्या देवी, चंदा देवी, गीता देवी, हीरामन महतो, इस्त्रायल अंसारी, रज्जाक अंसारी आदि शामिल थे।

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय के समीप माले ने धरना प्रदर्शन कर सरकारी योजना में व्याप्त लूट खसोट व कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि जयनारायण यादव ने कहा कि असहाय और गरीब को मिलानेवाला इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास में पंचायत में गड़बड़झाला हुआ है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। धरना में बालेश्वर यादव, विकास यादव, रामजीत मुर्मू, भोला साव, अकलेश्वर साव, मुन्ना गुप्ता, धोबी रविदास, राजू साव, लालू राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जमुआ : प्रखंड मुख्यालय परिसर में माले ने धरना दिया। कार्यक्रम में विजय पांडेय, मनौवर हसन बंटी, मीना दास, मो. असगर अली, रामधनी राउत, रामेश्वर ठाकुर, रीतलाल वर्मा, रंजीत यादव, अभिमन्यु राम, बाबूलाल मंडल, शंकर मोदी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.