टीबी मरीजों को बताए गए बचाव के उपाय
डुमरी (गिरिडीह) : क्षय रोग उन्नमूलन अभियान की दिशा में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था चाय सी
डुमरी (गिरिडीह) : क्षय रोग उन्नमूलन अभियान की दिशा में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था चाय सीएच, आई अक्षय परियोजना के झारखंड राज्य समन्वयक सुशील एक्का, जिला समन्वयक लक्ष्मीधर ¨सह एवं सहयोगी संस्था जनप्रकाश फाउंडेशन के सचिव वेदप्रकाश पाठक ने प्रखंड के पूर्वाखंड के नीमटांड़, तेलियाटुंडा, सिमरबेड़ा, लक्ष्मणटुंडा, मटियोबेड़ा एवं नाथडीह का भ्रमण किया। साथ ही ग्रामीणों से मिल टीबी रोग की जानकारी देते हुए उसकी रोकथाम की दिशा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी रोग पर बनी डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाकर रोग के लक्षणों व बचाव के बारे में बताया। वहीं टीबी से पीड़ित मरीजों से मिल चल रही इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्हें खानपान व दवा के नियमित सेवन की सलाह दी गई। जबकि पूर्व में संवाद कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग की चिन्हित मरीजों को पुन: बलगम जांच कराने की भी सलाह दी गई। जिला समन्वयक ने कहा कि आज भी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोग के प्रति लोगों के मन में कई प्रकार की अवधारणाएं व अंधविश्वास व्याप्त हैं, जबकि इस बीमारी की जांच व इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है। कार्यक्रम में टीबी फोरम के वीरेंद्र कुमार, मित्र विनोद रवानी, दिनेश महतो, जुगनू महतो, रूपलाल महतो, आलोक चौधरी आदि उपस्थित थे।