सीएम रघुवर दास बोले, झारखंड के हर घर तक भाजपा की पहुंच हो
मुख्यमंत्री रघुबवर दास ने मधुबन में प्रशिक्षण शिविर में कहा कि झारखंड के हर घर तक भाजपा की पहुंच हो।
गिरिडीह, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुबवर दास ने कहा है कि झारखंड के हर घर तक भाजपा की पहुंच हो। गिरिडीह के मधुवन में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सीएम ने कहा कि यहां प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपना पूरा एक साल पार्टी को समर्पित करेंगे। उनके मुताबिक, सिंदरी खाद कारखाना श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है। सत्ता को विपक्ष घेरता है। देश की सबसे बढ़िया स्थानीय नीति है। सीएनटी व एसपीटी में संशोधन बड़ी उपलब्धि है।
सीएनटी-एसपीटी पर गेंद अब मुख्यमंत्री सीएम रघुवर दास के पाले में
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सीएनटी-एसपीटी पर गेंद अब मुख्यमंत्री सीएम रघुवर दास के पाले में है। उन्होंने अपनी बातें पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बता दी हैं। अब सरकार को निर्णय लेना है। वे रविवार को गिरिडीह के मधुबन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे यहां भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आये हुए थे।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रविन्द्र रॉय, गिरिडीह के सांसद रविन्द्र पांडेय, विधायक निर्भय शाहाबादी, केदार हाजरा, गणेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ेंः जान देना पसंद, भाजपा में शामिल होना नहींः बाबूलाल मरांडी
यह भी पढ़ेंः नक्सली कुंदन के सरेंडर के विरोध में विधायक विकास मुंडा का अनशन