तीन करोड़ से बगोदर में बनेगा प्रखंड कार्यालय
बगोदर : बगोदर प्रखंड परिसर में तीन करोड़ 27 लाख की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण को लेकर
बगोदर : बगोदर प्रखंड परिसर में तीन करोड़ 27 लाख की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण को लेकर गुरूवार को विधायक नागेन्द्र महतो ने इसकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरिया की तरह बगोदर में भी मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण होगा। कहा कि बगोदर विधानसभा में विकास की गाड़ी दौड़ रही हैं। पूरे विधानसभा में 600 करोड़ की विकास की योजनाएं चल रही हैं। भाजपा काम पर विश्वास करती है। कहा कि विकास का काम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। बहुत जल्द इसी परिसर में प्रखंड सह अंचलकर्मियों के लिए आवास का भी निर्माण होगा। कार्यक्रम में एसडीएम पवन कुमार मंडल, बीडीओ प्रीति किस्कू, सीओ कृृपाशंकर महतो के अलावे भाजपा के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, कुलदीप साव, प्रयाग मंडल, उदय गुप्ता, सुदीप जयसवाल, सोनू ¨सह, रामजी गुप्ता, सुखदेव राणा, जितेन्द्र ¨सह, धर्मेन्द्र कुमार, टेकलाल चौधरी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।