मृतक मजदूर के बच्चों को निश्शुल्क पढ़ाएगा स्कूल
बगोदर, गिरिडीह : बीते आठ जून को तिरला के मजदूर प्रयाग महतो की मौत काम के दौरान तमिलनाडू में हो गई
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 06:14 PM (IST)
बगोदर, गिरिडीह : बीते आठ जून को तिरला के मजदूर प्रयाग महतो की मौत काम के दौरान तमिलनाडू में हो गई थी। मृतक के बच्चों की शिक्षा का भार दो विद्यालयों ने लिया है। रविवार को तिरला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने इसकी घोषणा की। बेटा चंदन की शिक्षा का भार क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के संचालक परवेज आलम एवं बेटी बसंती की शिक्षा का भार संत पॉल हाई स्कूल के संचालक हाफिज अंसारी ने शपथपत्र के साथ उठाने का ऐलान किया। मौके पर तिरला के मुखिया अनवर अंसारी, पूर्व मुखिया थानेश्वर महतो, प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकंदर अली, महेश साव, नारायण महतो, कैलाश महतो, चेतलाल महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें