युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
पीरटांड़ (गिरिडीह) : पालगंज स्थित राजगढ़ गोशाला में शनिवार दोपहर एक युवक का मिला। शव फांसी के फंदे प
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 10:59 PM (IST)
पीरटांड़ (गिरिडीह) : पालगंज स्थित राजगढ़ गोशाला में शनिवार दोपहर एक युवक का मिला। शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डुमरी एसडीपीओ अरविन्द विन्हा, इंस्पेक्टर वीरेंद्र राम, पीरटांड़ थाना प्रभारी रुखसार अहमद व एसएआई इंद्रदेव ¨सह सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया। बताया गया कि पालगंज निवासी शिशिर कुमार भक्त के कनिष्ठ पुत्र 27 वर्षीय पवित्र निकेतन भक्त (पिक्कू) का शव गोशाला में फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा गया। वहां काफी भीड़ हो गई। बताया गया कि मृतक एक अखबार में काम करता था। परिजन शव की स्थित को देखते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें