सरकारी नमक खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी
तिसरी (गिरिडीह) : पीडीएस दुकान से प्राप्त नमक का सेवन करने से एक महिला की तबीयत खराब हो गई है। मामला
तिसरी (गिरिडीह) : पीडीएस दुकान से प्राप्त नमक का सेवन करने से एक महिला की तबीयत खराब हो गई है। मामला तिसरी प्रखंड के खिजुरी गांव की है। उसका इलाज तिसरी सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि खिजुरी गांव के विजय ¨सह की पत्नी सुनीता देवी सोमवार को सत्तू में नमक मिलाकर पी गई। इसके बाद उसके गले में खुजलाहट होने लगी और कंठ सूखने लगा। परेशानी बढ़ते ही गांव की सहिया अनिता ¨सह उसे तिसरी अस्पताल ले आई। उक्त महिला ने कहा कि कटहल की सब्जी में नमक व हल्दी मिलाकर गर्म करने पर सब्जी काले रंग से हरी हो गई। सब्जी बनाने के दौरान उसने सत्ती पीया था। वहीं सहिया ने कहा कि एक दिन पहले हमलोगों ने बलियारी की डीलर फूलमती देवी से नमक लिया था। सब्जी बनाने पर वह काली हो गई थी। तब उन्होंने नमक को फेंक दिया था। नमक पानी में डालने से पूरी तरह से घुलती नहीं है और पानी को गंदा कर देती है। नमक के पैकेट में झारखंड सरकार का लेबल लगा हुआ है।
बता दें कि कई माह पूर्व राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव नमक में शिकायत मिलने के बाद उसे एफसीआई गोदाम तिसरी जांच के लिए ले गए थे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती तब तक नमक की सत्यता नहीं परखी जा सकती है। रखरखाव में कोताही बरतने से भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कहा कि उस महिला के गले में इंफेक्शन हुआ था जो इलाज के बाद अभी ठीक है।