यज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
तिसरी (गिरिडीह) : भंडारी पंचायत के जोगियापहरी गांव में स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय प्राण
तिसरी (गिरिडीह) : भंडारी पंचायत के जोगियापहरी गांव में स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को 121 महिलाओं व कन्याओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महिलाओं ने मंदिर प्रांगण से निकलकर गादी, भंडारी, जोगियापहरी आदि गांवों का भ्रमण किया। इस बीच संकरी नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल उठाया गया। महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है व जय दुर्गामाता की जयकार से वातावरण गूंज रहा है। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित श्यामसुंदर पांडेय, वैदिककर्ता रमाकांत पांडेय, रंजीत मिश्रा, सुनील पांडेय, सोहन पांडेय आदि मौजूद थे। यज्ञाचार्य ने कहा कि शाम को प्रवचन और दिन में विधिवत पूजा अर्चना व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए देवघर और बासुकीनाथ से कई विद्वान आ रहे हैं। इसमें पुजारी के रूप में मनोज राय, मुखिया हरिहर शर्मा, रामचंद्र यादव, अशोक यादव, विनोद पांडेय, प्रदीप पांडेय सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं। यज्ञ समिति के विनोद पांडेय व प्रदीप पांडेय ने कहा कि महायज्ञ के साथ दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा होगी।