रखरखाव के अभाव में भूत बंगला बना गांडेय स्टेडियम
गांडेय (गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर लाखों की लागत से निर्मित गांडेय स्ट
गांडेय (गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर लाखों की लागत से निर्मित गांडेय स्टेडियम प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए के कारण भूत बंगला व चारागाह बनकर रह गया है। स्टेडियम में गंदगी का अंबार लगा है। रखरखाव के अभाव में सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पीडब्ल्यूडी ने 60 लाख की लागत से गांडेय गांधीनगर के बगल में स्टेडियम का निर्माण कराया था। स्टेडियम के भीतर बने भवन में खिलाड़ियों व अतिथियों के लिए छह कमरे व चार शौचालय का निर्माण कराया गया था। पेयजल की आपूर्ति के लिए दो टंकी का निर्माण एवं डीप बो¨रग की गई थी। इसके अलावा एक फुटबॉल मैदान व एक बास्केटबॉल का पिच तैयार किया गया था। दर्शकों के बैठने के लिए लगभग 40 फीट लंबाई वाले नौ सीढ़ीनुमा सीट बनाए गए हैं। बताया जाता है कि 27 सितंबर 2014 को गांडेय के तत्कालीन विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने उक्त स्टेडियम का उद्घाटन किया था। मगर दो साल में ही स्टेडियम की स्थिति बदतर हो गई है।
खंडहर बना भवन : सुरक्षा एवं रखरखाव के अभाव में उक्त स्टेडियम खंडहर बन गया है। कमरों में लगाए गए मंहगे व लोहे के सामानों की चोरी हो गई है। शौचालयों में लगे शावर, पैन, बिजली की वाय¨रग, टाइल्स आदि भी उखाड़ लिया गया है। डीप बो¨रग को तोड़कर धंसा दिया गया है। कमरों में लगे दरवाजे व खिड़की के शीशे टूट हुए हैं। उच्चकों एवं अराजक तत्वों ने भवन की दीवारों पर गंदी तस्वीरें व बातें लिख दी हैं। सभी कमरों में कूड़ा कचरा, मलमूत्र समेत विभिन्न प्रकार की गंदगी का अंबार लगा है।
पशुओं के लिए बना चारागाह : उक्त स्टेडियम की सुरक्षा के लिए लगाए गए गेटों के खुला होने के कारण इसके भीतर गाय, बैल आदि जानवर चराते हैं। साथा ही शाम होने के बाद अराजक तत्वों का अड्डा भी लगा रहता है। हालांकि यहां कभी कभार खेलकूद का आयोजन भी किया जाता है।
वर्जन
उक्त स्टेडियम का निर्माण झारखंड राज्य के खेलकूद विभाग के निर्देश पर किया गया था। देखरेख व सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रखंड स्तर पर एक समिति का गठन किया जाना था, लेकिन 2015 में चुनाव होने जाने से इस पर अमल नहीं हो पाया। जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।
डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक गांडेय