महिलाओं ने एमओ को घेरा
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी पंचायत के मोदी बीघा की शारदा महिला समिति के सदस्यों ने
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी पंचायत के मोदी बीघा की शारदा महिला समिति के सदस्यों ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमन कुमार का घेराव किया। सदस्यों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व समिति के अध्यक्ष द्वारा मनमाने तरीके से राशन का वितरण करने की शिकायत सदस्यों ने की थी। जांच के दौरान कालाबाजारी के लिए रखे गए दो ड्राम में लगभग 300 लीटर केरोसिन जब्त की गई थी, बाबजूद उनपर कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अगर अध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो वे लोग उपायुक्त से इसकी शिकायत करेंगी।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रतन कुमार ने कहा कि यह मामला एक वर्ष पूर्व का है। उस वक्त जांच में प्रखंड विकास पदाधिकारी कयूम अंसारी वहां गए थे। उन्होंने अध्यक्ष को दोषी ठहराया था । महिलाएं अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रही हैं। नई कमेटी का गठन करके सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। मौके पर जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सह झाविमो प्रखंड अध्यक्ष किशुन यादव, सीता राम किस्कू, प्रकाश रविदास, समिति के सदस्य जमुनवा देवी, गौरी देवी, मालती देवी, सरस्वती देवी, सुदामा देवी, बसंती देवी, ललिता देवी आदि शामिल थी ।