मारपीट में एक घायल, दो गिरफ्तार
गावां (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के सेरूआ सीमर के पास रविवार को पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद के निपट
गावां (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के सेरूआ सीमर के पास रविवार को पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद के निपटारे को ले चल रही पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसे लेकर गावां थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में तिसरी थाना क्षेत्र के खोटो निवासी युगल यादव ने कहा है कि छह वर्ष पूर्व उनकी लड़की की शादी गावां के तराई निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र रंजीत यादव के साथ हुई थी। चार साल से कुछ विवाद को लेकर लड़का-लड़की के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी के निपटारे को लेकर उक्त स्थान के पास समाज के गणमान्य लोगों के बीच बैठकर पंचायती हो रही थी। तभी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। लड़का पक्ष के तराई निवासी रामचन्द्र यादव, कपिलदेव यादव तथा डडकोल के रंजीत यादव समेत चार-पांच अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उक्त लोगों ने जान मारने की नियत से राड से हमला किया। साथ ही उनकी जेब से एक हजार रुपया भी छीन लिया। थानेदार रामकुमार वर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर दो आरोपी रंजीत यादव व कपिलदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।