ग्रामीणों को मिली कानून की जानकारी
गांडेय (गिरिडीह) : रविवार को गांडेय पंचायत में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरबोना में जागरूकता स
गांडेय (गिरिडीह) : रविवार को गांडेय पंचायत में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरबोना में जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के अधिवक्ता बिपिन कुमार यादव ने रोजगार के अवसर, मोटर यान दुर्घटना एवं डायन प्रथा प्रतिबंध से संबंधित कानून पर चर्चा की। प्रदीप कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को श्रम विभाग द्वारा असंगठित निबंधन कार्ड उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। अवध किशोर तिवारी ने महिला-पुरुष मजदूरों को समान मजदूरी देने व डायन प्रथा प्रतिबंध अधिनियम पर चर्चा की। दिलीप कुमार ने जॉब कार्ड और श्रम निबंधन कार्ड के बीच अंतर एवं उसके महत्व को बताया। बीडीओ सह सीओ महेन्द्र छोटन उरांव ने सेवा के अधिकार अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छता अभियान के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक बताया। इम्तियाज अंसारी ने मंच संचालन किया। इस दौरान हड़माडीह के परमेश्वर हेम्ब्रम (50) का चयन वृद्धा आश्रम के लिए किया गया जबकि रामका मुर्मू की पत्नी शुक्रमुनी सोरेन व लखन हेम्ब्रम की पत्नी सुरजमुनी सोरेन की बीमारी के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई। शिविर में अधिवक्ता रमेश कुमार सिन्हा, गिरिडीह न्यायालय के राजेश कुमार, गांडेय की मुखिया गुंजरी देवी, समाजसेवी ध्रुवदेव पंडित, संदीप वर्मा, पीएलवी अशोक कुमार वर्मा, वासुदेव पंडित, सुनील कुमार वर्मा, गोपाल राणा, धनांनद पंडित, नेमसर मुर्मू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
अहिल्यापुर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुद्धूडीह में विधिक जागरूकता शिविर सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले से आये पैनल व रिमांड अधिवक्ता समेत समाजसेवी व संस्था के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को कानून की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रमुख मनीषा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संदीप वर्मा, मुखिया रूबी देवी, अधिवक्ता अवध किशोर तिवारी, प्रदीप वर्मा, बिपिन कुमार यादव, पीएलवी अशोक कुमार वर्मा, वासुदेव पंडित, छोटे लाल वर्मा, तीरथ पंडित, मुकेश वर्मा, महेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।