वारंटी गिरिफ्तार
निमियाघाट (गिरिडीह) : पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)
निमियाघाट (गिरिडीह) : पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया है। निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि वारंटी बैजनाथ गोप को शनिवार सुबह केंदुआडीह गांव स्थित उसके घर से किया गया था। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल रहने के कारण उसके विरुद्ध रेल थाना गोमो मे मामला दर्ज किया गया है। वह फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध वारंट भी निर्गत किया जा चुका है, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें