हक के लिए एकजुट हुए पंचायत स्वयंसेवक
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में संघ के गठन को ले बैठक की। प्रखंड मुख्यालय की ओर से दी गई जवाबदेही को कर्तव्य एवं निष्ठापूर्वक निभाने का निर्णय लिया गया। स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर संघ का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से प्रकाश प्रसाद वर्मा अध्यक्ष, मोहन प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, सहदेव यादव सचिव, पवन कुमार वर्मा सहसचिव, प्रदीप वर्मा कोषाध्यक्ष, भोला पंडित सह कोषाध्यक्ष, सूरज कुमार मोदी और ब्यूटी कुमारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य रखे गए जिसमें प्रवीण कुमार, ¨टकू कुमार, प्रभु शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, निर्मल, राजेश, राहुल यादव, अभिषेक व मधु कुमारी शामिल थी। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश पसाद वर्मा ने की जबकि संचालन सहदेव प्रसाद यादव ने किया। बैठक में गंगोत्री कुमारी, अनु कुमारी, कुंती कुमारी, शुकर पंडित, राहुल कुमार, बोधनी कुमारी, रोहित कुमार, राजू साव, जयनरायण वर्मा, अभिषेक कुमार, ¨टकू कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। संघ का गठन होने के बाद स्वयंसेवकों ने अपनी एकजुटता से मांगो की पूर्ति को लेकर लड़ाई शुरू कर दी। नवचयनित प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रखंड में जेपीडीपी की राशि छह माह पूर्व आयी है लेकिन उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।