Move to Jagran APP

घर-घर भाजपा के मूलमंत्र के साथ शिविर का समापन

मधुबन (गिरिडीह) : भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष विस्तारक

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)
घर-घर भाजपा के मूलमंत्र के साथ शिविर का समापन
घर-घर भाजपा के मूलमंत्र के साथ शिविर का समापन

मधुबन (गिरिडीह) : भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम चरण में प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा को न केवल शांत किया गया बल्कि उनकी आगामी जिम्मेदारियों को बताते हुए आज के दौर में तकीनीकी ज्ञान बटोरने पर भी जोर दिया गया। दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उसके बाद नौ बजे से प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया। अंतिम दिन एकादश व द्वादश दो सत्र लिए गए व अंत में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा को शांत किया व साथ ही कई राजनीतिक टिप्स भी उन्हें दिए।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष धर्मांतरण, बेरोजगारी, विस्थापित, वंचित एवं शोषित लोगों से संबंधित कई सवाल उठाए। सीएम ने अपने संबोधन से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की। इसके पूर्व अर्जुन मुंडा ने भारत की गौरवशाली परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। ठीक उसके बाद डिजिटलाइजेशन और सोशल मीडिया के महत्व को भी बताया गया। भाजपा की वेबसाइट व भीम एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस तरह पूरे प्रशिक्षण काल में घर-घर भाजपा का मूल मंत्र दिया गया।

-------

ये थे उपस्थित

इस मौके पर कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय, गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय, प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, लक्ष्मण ¨सह, समीर उरांव, जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, कार्यक्रम प्रमुख सह जिला महामंत्री देवराज, यदुनंदन पाठक, संजीत ¨सह, श्याम प्रसाद, शुकदेव साहु, सुनील अग्रवाल, विवेक विकास, पूनम प्रकाश, सुबोध प्रकाश, सुरेंद्र राय, बबलू भारद्वाज, भोला पाठक, डॉ. विद्याभूषण, विनय शर्मा, अर¨वद बरनवाल, अर¨वदचंद्र राय, आशीष कुमार बार्डर, फलेंद्र ¨सह, सुधीर ¨सह, संतोष राणा, अमित कुमार, उज्ज्वल गुप्ता, पवन मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

----------

लक्ष्य-²ष्टिकोण स्पष्ट होना चाहिए : मुंडा

मधुबन : प्रशिक्षण वर्ग सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य व ²ष्टिकोण दोनों स्पष्ट होना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद के जरिए सभी लोगों को जागरूक करना होगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। 23 दलों की गठबंधन की सरकार को चलाते हुए उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी ¨हदुस्तान का ही होगा। यह भी कहा कि हर एक ¨हदुस्तानी को अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.